चंदौली। वाराणसी में करणी सेना द्वारा प्रस्तावित मुख्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर चंदौली में भी हलचल तेज हो गई है। आजाद अधिकार सेना के चंदौली जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह को उनके गांव जमुनीपुर में हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि वाराणसी में करणी सेना के मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। अजीत प्रताप सिंह को उनके गांव में ही रोके जाने की सूचना से क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई के विस्तृत कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।इस घटनाक्रम के बाद अब सबकी नजर वाराणसी में प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

