मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ,एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,शारदीय नवरात्र पर चंदौली पुलिस की पहल,महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान का दिया संदेश…

चंदौली। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को चंदौली में मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की जागरूकता पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।पैदल मार्च चंदौली पुलिस लाइन से शुरू होकर चंदौली कस्बे और ग्राम बिछिया होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी सदर नामेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा सहित विभिन्न थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, महिला पुलिसकर्मी, महिला पीआरडी, होमगार्ड, आशा बहुएं, नर्सिंग संस्थानों की छात्राएं, शिक्षक एवं अन्य महिलाएं शामिल रहीं।मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान 1090, 112, 181, 1098 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।एसपी आकाश पटेल ने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतें संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुनने तथा त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में समाज की सहभागिता भी बेहद जरूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles