चंदौली के अरविंद पाण्डेय की पहल से दिल्ली विश्वविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन चेयर का शुभारंभ..

चंदौली। जिले के लिए गौरव की बात है कि यहां की प्रतिभा ने देश की राजधानी में भारतीय प्रवासी इतिहास के अध्ययन को नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंदौली निवासी और ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल के प्रबंध निदेशक अरविंद पाण्डेय की अहम भूमिका से दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी अनुसंधान चेयर’ की शुरुआत की गई।मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत में सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने चेयर का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों और गिरमिटिया समुदाय के इतिहास, संस्कृति, भाषा, साहित्य तथा सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर व्यवस्थित अकादमिक शोध को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणि, ट्रेजरर प्रो. मिथुन कुमार, लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रो. लता शर्मा सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।चेयर के चेयर एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने गिरमिटिया भारतीयों के संघर्ष, मेहनत और भारतीय संस्कृति को विदेशों में संरक्षित रखने के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पाण्डेय ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles