Blog

चंदौली के धानापुर पुलिस का खुलासा:चोरी की वारदात का पर्दाफाश,एक गिरफ्तार



चंदौली जनपद के थाना धानापुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 ट्यूबलर बैटरियां, 2 इनवर्टर और 3000 रुपये नगद बरामद किए हैं।ज्ञात हो कि 15 फरवरी 2026 को धानापुर नगवा रोड स्थित एक मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह 14 मार्च 2026 को ग्राम बड़ौरा में भी एक अन्य पोल्ट्री फार्म से चोरी की घटना सामने आई थी। दोनों मामलों में थाना धानापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी,उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर 16 अप्रैल 2026 को कोहड़ा सकरारी मार्ग के पास कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर विभिन्न तिथियों में पोल्ट्री फार्मों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 संजय ओझा चौकी प्रभारी नगवां थाना धानापुर जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 चन्देश्वर सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली
4.उ0नि0 हरिशंकर सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली
5.उ0नि0 देवेन्द्र राय थाना धानापुर जनपद चन्दौली
6.हे0का0 राजेश कुमार यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौली
7.का0 सुमित सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली
8.का0 इन्द्रजीत यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौली
9.का0 मुकेश कन्नौजिया थाना धानापुर जनपद चन्दौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button