चंदौली में एलपीजी वितरकों का आंदोलन तेज, कैंडल मार्च निकल गया, 26 अक्टूबर को दिल्ली में धरना..

चंदौली। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े करीब 26 हजार एलपीजी वितरक 5 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकाला गया।इसके बाद 6 जनवरी 2026 को ‘नो मनी, नो इंडेंट’ के तहत वितरक न तो तेल कंपनियों के खाते में राशि जमा करेंगे और न ही गैस का इंडेंट करेंगे। वहीं 26 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।एसोसिएशन ने होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में 75 रुपये की वृद्धि, ई-केवाईसी के लिए प्रति उपभोक्ता 236 रुपये भुगतान, पीएनजी लेने की अनिवार्यता संबंधी आदेश वापस लेने तथा वितरकों के माध्यम से चूल्हा, रबर ट्यूब, फायरवॉल, ट्रॉली समेत अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री रोकने की मांग की है।एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव से मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।कैंडल मार्च में शामिल अमित सिंहप्रेसिडेंट, एल.पी.जी. डीलर,सुधीर शुक्ला,प्रभाकर सिंह,प्रवेश कुमार,राजेन्द्र प्रताप सिंह,संजय चतुर्वेदी, चंद्रमा यादव, शामिल रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles