हार के बाद भी वोटरों के बीच पहुंचे सुनील यादव, मारूफपुर में करेंगे धन्यवाद सभा,राजनीतिक हलचल तेज…

*चंदौली। चुनाव में हार मिलने के बावजूद मतदाताओं के प्रति आभार जताने की पहल करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव ने धन्यवाद सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर में बुधवार को आयोजित होने वाली इस सभा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस कदम को राजनीतिक सक्रियता और भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी से एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद सुनील यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन करीब सात हजार से अधिक वोट मिलने पर उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। उनका कहना है कि ये वोट महज आंकड़े नहीं, बल्कि जनता का प्यार और विश्वास हैं। इसी सम्मान को सर आंखों पर रखते हुए वह वोटरों के बीच पहुंचकर धन्यवाद देना चाहते हैं।सुनील यादव ने चुनावी माहौल को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले अपना दबदबा कायम करने के उद्देश्य से पार्टी ने मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास किया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।बताया जाता है कि सुनील यादव का सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के मारूफपुर से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनके पूर्वज तीन पीढ़ियों पहले इसी क्षेत्र के निवासी थे। इसके साथ ही युवाओं के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ और समर्थन देखने को मिलता रहा है।वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सुनील यादव ने स्पष्ट किया है कि वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। ऐसे में मारूफपुर में होने वाली धन्यवाद सभा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि इस सभा के जरिए वह समर्थकों को क्या राजनीतिक संदेश देते हैं और उनकी आगे की रणनीति क्या होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles