नीट पीजी में सफलता हासिल करने वाली डॉ. स्वाति यादव का भव्य अभिनंदन, चंदौली को चिकित्सा क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प…

चंदौली।** जनपद की प्रतिभाओं में एक और नाम जुड़ गया है। नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर गायनेकोलॉजी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) के क्षेत्र में विशेषज्ञता की दिशा में आगे बढ़ रहीं चंदौली की बहू डॉ. स्वाति यादव का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सम्मान से अभिभूत डॉ. स्वाति यादव ने कहा कि उन्हें मिला स्नेह और प्रोत्साहन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करना नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करना है। वह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर चंदौली को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना चाहती हैं।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और प्रेरणा को दिया। उनके पति डॉ. अभिषेक यादव ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ हैं और जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, उनके ससुर एवं अभिषेक ग्रुप तथा अभिषेक हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. संजय यादव भी लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।डॉ. संजय यादव ने कहा कि स्वाति की सफलता पूरे परिवार के साथ जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपनी चिकित्सकीय सेवाओं से पिछड़े जनपद के लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएंगी और चंदौली का नाम रोशन करेंगी।समारोह में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और स्टाफ सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles