चंदौली में 1.50 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,राजस्थान का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार..

,चंदौली। जिले में स्वाट, सर्विलांस और सैयदराजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1185 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, NH-19 पर काले शाह बाबा की मजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक संख्या MH 18 BZ 7720 को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में लकड़ी के बुरादे से भरी पीली प्लास्टिक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 10,451.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें किंग्स गोल्ड, इम्पीरियल ब्लू, मैकडॉवेल, पार्टी स्पेशल और सुपर जुबली ब्रांड की शराब शामिल है।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह हरियाणा के पानीपत के पास से शराब लादकर बिहार जा रहा था। इसके बदले उसे एक लाख रुपये मिलने थे। पुलिस के मुताबिक, तस्करी के दौरान चेकिंग से बचने के लिए शराब को बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाया गया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत थाना सैयदराजा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles