चंदौली में 3.92 करोड़ का सोना बरामद,दो गिरफ्तार…

चंदौली। थाना चन्दौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 किलो 565.720 ग्राम पीली धातु (सोना), पांच मोबाइल फोन और KIA Carens कार बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नवही पुलिया हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिहार की ओर से आ रही KIA Carens संख्या HR22W2830 को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन भगाकर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।पूछताछ में चालक जुबेर मुबारक शेख और उसके साथ बैठे मनीष कुमार ने बताया कि कार के गियर बॉक्स के नीचे विशेष बॉक्स बनाकर सोना छिपाया गया था, जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था।पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर विशेष बॉक्स से दो सिल्लियों में रखी पीली धातु बरामद की। मौके पर आयकर विभाग और राजस्व आसूचना विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सोने का वजन कराया गया, जो 2 किलो 565.720 ग्राम पाया गया। वैल्यूअर ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.92 करोड़ रुपये बताई।पुलिस के मुताबिक आयकर विभाग ने प्रारंभिक जांच में पीली धातु को विदेश में निर्मित सोना बताया है। बरामद सोना संबंधित विभाग को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया है और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*थाना चन्दौली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर पाण्डेय, थाना चन्दौली,उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्या,का0 अभिषेक तिवारी,का0 अरुण मिश्रा*स्वाट/SOG टीम-निरीक्षक राम जन्म यादव, प्रभारी स्वाट/SOG टीम,मु0आ0 राणा प्रताप सिंह,मु0आ0 अरविंद भारद्वाज,मु0आ0 रामानंद यादव,मु0आ0 आशुतोष सिंह,मु0आ0 सतीश सिंह,आरक्षी अमित सिंह,आरक्षी महेश कुमार, शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles