चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग,आजाद अधिकार सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन…

चंदौली में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लगने के विरोध में मंगलवार को आजाद अधिकार सेना ने आवाज उठाई। सदर विकासखंड स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला प्रभारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई।जिला प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जारी रहना गंभीर चिंता का विषय है। वाराणसी समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इसके कारण लोगों के गला कटने और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है। मुगलसराय विधानसभा प्रत्याशी ने कहा चाइनीज मांझा राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। वहीं, सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने दुकानों की नियमित जांच, अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस खतरनाक मांझे की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles