बबुरी (चंदौली)।** दीपावली के पावन पर्व पर निशुल्क दिनकर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अशोक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्लब से जुड़े बच्चों ने मैदान में दीप जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया।बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर खेल मैदान को खूबसूरती से सजाया। दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी रंगोली से पूरा मैदान उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस मौके पर दिनकर यादव ने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष दीपावली पर मैदान में दीप जलाने और रंगोली सजाने की परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष भी सभी बच्चों ने मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया और सामूहिक रूप से दीपावली का पर्व मनाया।इस आयोजन ने बच्चों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
