# *चंदौली।** बसारिकपुर पोखरे पर भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।वक्ताओं ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की सलाह दी थी। उन्होंने समझाया कि गोवर्धन पर्वत से गायों को हरा चारा मिलता है और हरित वनस्पतियां हमें ऑक्सीजन प्रदान करती हैं। इससे नाराज होकर इंद्र ने सात दिनों तक मूसलाधार वर्षा की। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी तर्जनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और उनकी गायों की रक्षा की। अंततः इंद्र का अभिमान टूट गया और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन किया। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई।कार्यक्रम में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, डॉ. संजय यादव, संजय सोनकर, राकेश यादव, बाबूलाल यादव, रामकेश यादव, राम यादव इंजीनियर, रामावतार यादव, छोटेलाल यादव, जवाहर लाल यादव, गायक श्रीराम यादव, पूर्व प्रमुख हरिदास यादव, मनीष पहलवान, दिनेश यादव, कुलदीप यादव और रामाश्रय यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमोद यादव बनारसी एवं खुशी यादव ने बिरहा की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। दूधाधारी फलाहारी बाबा सिद्धनाथ दास की देखरेख में कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
