चंदौली। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही चंदौली पुलिस सामाजिक रिश्तों को भी मजबूत करने में जुटी है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना चंदौली स्थित मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे एक दम्पति को फिर से एक साथ रहने के लिए राजी कराया गया।10 नवंबर 2026 को पति और परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों पक्षों को नोटिस और मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर थाने बुलाया। यहां मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के महत्व को समझाते हुए बातचीत कराई।पुलिस के प्रयास से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और बिना किसी दबाव के नए सिरे से पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस ने दम्पति को परिजनों के साथ हंसी-खुशी विदा किया।
