चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रखीं। सुनीता श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एक मामले का मौके पर ही सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया गया।उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना आयोग की प्राथमिकता है। किसी भी महिला या बालिका के साथ अन्याय, उत्पीड़न अथवा हिंसा होने पर उसे चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुलकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में जिला प्रोवेशन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की पीड़ा, एक मामले का मौके पर निस्तारण..
