चंदौली सदर ब्लॉक के श्री दशरथ इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान साइकिलिंग रेस, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को होगा। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विवेक सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
श्री दशरथ इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ…
