2.10 करोड़ की लागत से चमका श्री श्री शालिग्राम नाथ मंदिर, विधायक ने किया भव्य लोकार्पण…

चंदौली – मुगलसराय। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र श्री श्री शालिग्राम नाथ मंदिर का करीब 2.10 करोड़ रुपये की लागत से विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर को भव्य स्वरूप मिला है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर का लोकार्पण किया।लोकार्पण समारोह के दौरान धार्मिक माहौल रहा। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विकास कार्य पूरा होने से मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।मंदिर के कायाकल्प को क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उपस्थित लोगों ने विकास कार्य पर प्रसन्नता जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम में सतीश सिंह, अभय तिवारी, अजय सिंह, वंदना त्रिपाठी, बालू सिंह, अवधेश पटेल समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles