हर धर्म के त्योहारों में सेवा भाव से आगे रहती हैं जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो,जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा रहती हैं तत्पर…

चंदौली। जनपद के चहनिया विकासखंड में जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेविका शायरा बानो भाजपा नेत्री के रूप में अपनी अलग पहचान रखती हैं। वह हर साल की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर सेवा भाव के साथ लोगों की मदद करती नजर आईं। सभी धर्मों के त्योहारों का सम्मान करना और जरूरतमंदों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।चाहे दीपावली हो, होली हो या छठ महापर्व, हर त्योहार पर वह लोगों के बीच पहुंचकर चाय वितरण, मिठाई और कपड़ों का वितरण कर खुशियां बांटती हैं। उनका सेवा भाव केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है। किसी गरीब परिवार में इलाज की जरूरत हो, किसी बेटी या बहन की शादी में आर्थिक मदद करनी हो अथवा कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना हो, शायरा बानो हमेशा सहयोग के लिए आगे रहती हैं।उनकी यही सामाजिक सक्रियता और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाती है। उनका प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचे और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना मजबूत बनी रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles