Jansanchar Times-किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी जननीति भारत पार्टी,जनता के दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान..

चंदौली – डीडीयू नगर। नगर के एक निजी होटल में गुरुवार को जननीति भारत पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव, सत्ता के विकेंद्रीकरण और राजनीति में आम जनता की भागीदारी को पार्टी का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी, बल्कि आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।दिव्या मित्तल ने कहा कि वर्तमान राजनीति में केवल चेहरों का बदलाव हो रहा है, जबकि व्यवस्था का स्वरूप जस का तस बना हुआ है। जब तक राजनीति में धनबल, बाहुबल, जाति और धर्म का प्रभाव रहेगा, तब तक आम जनता को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित भागीदारी नहीं मिल सकेगी। सत्ता और निर्णय लेने का अधिकार कुछ लोगों तक सीमित रखने के बजाय आम जनता तक पहुंचाना जरूरी है।चुनाव में धनबल और बाहुबल की चुनौती पर उन्होंने कहा कि वह बड़े पूंजीपतियों से चंदा नहीं लेंगी। पार्टी क्राउडफंडिंग के जरिए आम लोगों से 10-10 रुपये का सहयोग लेकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गलत रास्ते पर चलकर सही मंजिल हासिल नहीं की जा सकती। जनता के सहयोग और ईमानदार प्रयास से सफलता हासिल करने का विश्वास जताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं और बड़े जनादेश के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, जितना बड़ा जनादेश होता है, जनता के प्रति जवाबदेही भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पिछले 80 वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने की बात कही।इस दौरान सतीश जिंदल, सुशील मित्तल, आत्माराम तुलसियान, पवन तुलस्यान, नरेंद्र अरोड़ा, शरदचंद मिश्रा, चंद्रमणि और दुर्गेश एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles