चंदौली में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 7 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार,4 महिलाओं का कराया गया रेस्क्यूचंदौली। जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर स्थित एक मकान में छापेमारी की। क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक चंदौली त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 7 पुरुष और 2 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से 4 महिलाओं का रेस्क्यू कराया गया।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त मकान में पिछले कई दिनों से अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। मकान में रहने वाली महिला बाहरी महिलाओं को पैसों का लालच देकर बुलाती थी और उनसे देह व्यापार कराती थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 734 पीस कंडोम, 12,890 रुपये नकद, पीली और सफेद धातु के आभूषण, बैंक पासबुक, जमा पर्चियां और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चंदौली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में फरार बताई जा रही अमरावती देवी की तलाश की जा रही है।कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह सहित थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
