चंदौली-लाइब्रेरी की आड़ में शेयर मार्केट ठगी का नेटवर्क पकड़ा,12 गिरफ्तार

चंदौली -बलुआ पुलिस और जनपदीय साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लाइब्रेरी की आड़ में संचालित कथित फर्जी इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य संचालक समेत 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 अगस्त 2026 को ग्राम सराय रसूलपुर स्थित “Readers Community Club” पर की गई।पुलिस के अनुसार, यहां मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लोगों से संपर्क कर खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ व इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर अधिक मुनाफे का झांसा दिया जाता था। इसके बाद ग्राहकों के डीमैट व ट्रेडिंग खातों की जानकारी लेकर उनकी ओर से ट्रेडिंग की जाती थी। नुकसान होने पर ग्राहक को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी और आरोपित संपर्क बंद कर देते थे।बरामद डायरी व दो रजिस्टरों में करीब 250 ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर मिले। पुलिस द्वारा संपर्क किए गए तीन लोगों ने करीब 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी या आर्थिक नुकसान की जानकारी दी।कार्रवाई में 4 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, 250 जीबी हार्ड डिस्क, एक डायरी और दो रजिस्टर बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-आनन्द मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली,प्रकाश मौर्या पुत्र स्व0 उमाशंकर मौर्या, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ,जोगिंदर मौर्या पुत्र किरोधन प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ,सिद्धार्थ मौर्या पुत्र इंद्रजीत मौर्या, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ,अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ,विकास शर्मा पुत्र बनवारी शर्मा, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ,कुशवाहा पुत्र लाल कुशवाह, निवासी ग्राम इटवा, थाना बलुआ,प्रीतम कुमार मौर्या पुत्र राजन प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम धानापुर, थाना धानापुर,अमन कुमार मौर्या पुत्र स्वामीनाथ मौर्या, निवासी ग्राम धानापुर,आकाश मौर्या पुत्र निहाल मौर्या, निवासी ग्राम धानापुर, थाना धानापुर,विशाल गौड़ पुत्र अशोक गौड़, निवासी ग्राम रामपुर, थाना धानापुर,विशाल मौर्या पुत्र सतीश मौर्या, निवासी ग्राम रामपुर, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली।*बरामदगी विवरण-*1-04 लैपटॉप2-24 मोबाइल फोन मोबाइल फोन में लगे 42 सिम कार्ड3-01 Seagate 250 GB Internal Hard Disk4-01 हस्तलिखित डायरी व 02 हस्तलिखित रजिस्टर*गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-*प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना बलुआव0उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव थाना बलुआउ0नि0 अभिषेक शुक्ला साइबर सेलउ0नि0 जमीलुद्दीन खान थाना बलुआका0 सरोज कुमार यादव थाना बलुआ,हे0का0 पवन यादव साइबर सेल,का0 नौशाद अली साइबर सेल रि0का0 अनमोल वर्मा थाना बलुआ शामिल रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles