चंदौली -राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना

राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना

चन्दौली में जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद कोतवाल को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

कांग्रेस ने मांग की कि वायरल वीडियो और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए तथा प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएं। पार्टी ने कहा कि जांच में यदि किसी कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। प्रदर्शन में मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पाण्डेय, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles