चंदौली -भारी बारिश से जलभराव पर डीएम चन्द्र मोहन गर्ग सख्त,बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चंदौली – भारी बारिश से जलभराव पर डीएम चन्द्र मोहन गर्ग सख्त, बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं इलिया रोड और नरसिंहपुर में जलजमाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, जेटिंक मशीन से नाले की सफाई शुरूचंदौली। जनपद में हुई भारी बारिश के बाद कई सड़कों और गांवों में जलभराव की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग गुरुवार को सख्त तेवर में नजर आए। आमजन के आवागमन में हो रही परेशानी और जलभराव के कारण फसलों के प्रभावित होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और इलिया रोड व ग्राम नरसिंहपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जल निकासी व्यवस्था में शिथिलता मिलने पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि जनता को जलभराव से परेशानी हो और अधिकारी मौके पर दिखाई न दें, यह किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।इलिया रोड पर जाम नाले की कराई सफाईइलिया रोड के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि हाईवे के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला जाम होने के कारण क्षेत्र में पानी जमा हो गया था। समस्या की जानकारी मिलते ही जेटिंक मशीन लगाकर नाले की सफाई शुरू करा दी गई।नाले की सफाई के बाद पानी की निकासी तेजी से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नाले की पूरी तरह सफाई होने के बाद जलभराव की समस्या को दोबारा उत्पन्न होने से रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।नरसिंहपुर में जलभराव पर नाराज हुए डीएमइसके बाद जिलाधिकारी सदर ब्लॉक के ग्राम नरसिंहपुर पहुंचे। यहां बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर और चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बारिश से प्रभावित सभी क्षेत्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और जहां भी जलभराव की स्थिति है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जलजमाव के कारण आम जनता को होने वाली परेशानी में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और एक्सियन चंद्रप्रभा को सभी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर धरातल पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था बहाल होने की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांगग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में भी लोगों को इसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के साथ-साथ प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles