प्रभारी श्रीकांत विश्वकर्म। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बारिश के पानी से उत्पन्न समस्याओं को लेकर भाजपा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं भाजपा नेता श्रीकांत विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी चंदौली चन्द्र मोहन गर्ग को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से तत्काल राहत दिलाने की मांग रखी।भाजपा नेता द्वारा ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में लाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों पर डीएम की कड़ी नाराजगीनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर और चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बारिश प्रभावित सभी स्थानों का अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और तत्काल प्रभाव से जल निकासी एवं राहत कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है, ऐसे में किसी भी अधिकारी की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट देने के निर्देशडीएम ने एसडीएम सदर और एक्सियन चंद्रप्रभा को निर्देशित किया कि वे सभी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही जल निकासी व्यवस्था तत्काल बहाल कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद अब प्रभावित गांवों में जल निकासी और राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
