चंदौली में संदिग्ध बाइक सवारों ने समाजसेवी का किया पीछा,अनहोनी की आशंका में एसपी से लगाई गुहार

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के घूरो गांव निवासी समाजसेवी कृष्णकांत तिवारी ने दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर पीछा करने का आरोप लगाया है। घटना से भयभीत पीड़ित ने सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले की गंभीरता से जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।कृष्णकांत तिवारी के मुताबिक, बीते 27 अगस्त की देर रात वह बाइक से गोधना मोड़ से अपने घर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनका पीछा करने लगे। दोनों युवक काफी दूर तक उनका पीछा करते हुए घर के पास तक पहुंच गए। इस घटना के बाद से कृष्णकांत तिवारी भयभीत हैं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।पीड़ित ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी उनके ऊपर हमला करने का प्रयास किया गया था। ऐसे में दोबारा संदिग्ध लोगों द्वारा पीछा किए जाने की घटना को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान कराने, उनकी गतिविधियों की पड़ताल करने और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles