चिराग पासवान ने लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी के भव्य कार्यालय का किया उद्घाटन…

लखनऊ। गोमती नगर सेक्टर नंबर-3 स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में 383 चकिया विधानसभा की प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव रीना कुमारी, चंदौली की जिलाध्यक्ष मनोरमा वर्मा, प्रदेश सचिव एवं गाजीपुर के सहप्रभारी दीपक पासवान, चंदौली की जिलाप्रभारी रीना मौर्य, बीरू पासवान प्रदेश सचिव श्रमिक प्रकोष्ठ एवं प्रदेश सचिव गाजीपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यालय के उद्घाटन को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles