चंदौली -तार लगाने को लेकर हुआ विवाद,धारदार ब्लेड से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली। थाना बलुआ पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार ब्लेड भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, थाना बलुआ क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा में खंभे पर तार लगाने को लेकर पड़ोसी प्रदीप चौहान और देवेन्द्र चौहान के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान देवेन्द्र चौहान ने प्रदीप चौहान पर जान से मारने की नीयत से लोहे की धारदार ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था।उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सराय नहर पुलिया, ग्राम सराय के पास से वांछित अभियुक्त देवेन्द्र चौहान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद की गई।पूछताछ में अभियुक्त ने पड़ोसी से तार लगाने को लेकर विवाद और इसी विवाद में हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त वाराणसी जाने की फिराक में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त: देवेन्द्र चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान, निवासी ग्राम विशुनपुरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles