चंदौली। लेबर सेल, उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) संगठन ने चंदौली के सिरसी निवासी वीरू पासवान को गोरखपुर मंडल का मंडल प्रभारी मनोनीत किया है। वीरू पासवान वर्तमान में प्रदेश सचिव, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दायित्व पर कार्यरत हैं। पार्टी की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उनके संगठन के प्रति लगन, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।मनोनयन के बाद वीरू पासवान से अपेक्षा की गई है कि वह श्रमिक वर्ग, असंगठित मजदूरों और श्रमिक परिवारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही गोरखपुर मंडल में संगठन को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में श्रमिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन का जनाधार और मजबूत होगा। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और उनका कार्यकाल संगठन के निर्देशानुसार रहेगा। मनोनयन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए वीरू पासवान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
