मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चंदौली पुलिस का जागरूकता अभियान,महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया और उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।अभियान के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं के संरक्षण से जुड़े प्रमुख कानूनों के प्रति भी जागरूक किया गया। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानून, दहेज निषेध अधिनियम और लिंग चयन प्रतिषेध कानून के प्रमुख प्रावधान बताए गए।मिशन शक्ति के द्वितीय चरण में साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।पुलिस टीमों ने थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles