चंदौली में भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश,8 आरोपी गिरफ्तार,पिकअप से चोरी की भैंस समेत मोबाइल और नकदी बरामद..

चंदौली। जिले में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सक्रिय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना अलीनगर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से रेवसा रेलवे ब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की भैंस को पिकअप वाहन में लाद रहे हैं। सूचना पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पिकअप चालक को वाहन पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने के लिए उकसाया। चालक ने वाहन तेजी से पुलिस की ओर बढ़ाया, लेकिन पिकअप अनियंत्रित होकर ब्रिज के पिलर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने चालक समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में मो. याकूब, विजय चौहान उर्फ रिंकू, आनंद मौर्य, ओम प्रकाश नट, सटरु हुसैन, नितेश कुमार, अखिलेश नट और विनोद नट शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की भैंस, पिकअप वाहन, 23,700 रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अलीनगर, सकलडीहा, चंदौली, सैयदराजा, चकिया और इलिया थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मवेशी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार, गिरोह दिन और रात में गांवों की रेकी करता था और सुनसान स्थानों से मवेशियों को चोरी कर पिकअप के जरिए बिहार ले जाकर कम कीमत पर बेच देता था। मामले में थाना अलीनगर में धारा 109(1)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles