चंदौली में डरा-धमकाकर जबरन धन उगाही के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार..

चंदौली। सकलडीहा थाना पुलिस ने डरा-धमकाकर जबरन धन उगाही करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 9 सितंबर 2026 को ग्राम नौरंगाबाद से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, ग्राम ढोढीया निवासी अफसाना बेगम ने 15 जुलाई 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसने गरीबी के कारण रैथा निवासी शम्भूनाथ यादव और सच्चिदानन्द उपाध्याय से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। शिकायत के मुताबिक, तीन वर्षों में करीब सात लाख रुपये वापस किए जाने के बावजूद आरोपियों द्वारा लगातार डरा-धमकाकर कथित रूप से धन की मांग की जा रही थी।आरोप है कि आरोपियों द्वारा महिला के बेटे का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी देकर जबरन पैसे वसूल किए जा रहे थे। तहरीर के आधार पर सकलडीहा थाने में मु0अ0सं0 149/2026, धारा 308(5), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शम्भूनाथ यादव, उम्र करीब 45 वर्ष, और सच्चिदानन्द उपाध्याय, उम्र करीब 46 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम रैथा, थाना धीना, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा समेत हेड कांस्टेबल सतीश यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles