चंदौली में सीआरपीएफ कैंप के पास दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यूचंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप के पास विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ कैंप चकिया के गेट नंबर-3 के समीप आम के पेड़ पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास मौजूद सीआरपीएफ जवानों में कौतूहल के साथ सतर्कता बढ़ गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कवायद शुरू की। टीम ने काफी सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ पर मौजूद विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सभी की नजरें रेस्क्यू अभियान पर टिकी रहीं।वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद सीआरपीएफ जवानों, राहगीरों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते सूचना मिलने और वन विभाग की तत्परता से अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सका।
