Chandauli News-सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 हजार का इनामी लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार…

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से लूट के मुकदमे में वांछित ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी मरखामऊ, थाना मऊआइमा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर 18 सितंबर 2026 को चंदौली कचहरी के पास से अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।मामला 28 नवंबर 2024 का है, जब डेहरी से सीतापुर जा रहा 25 टन कोयला लदा ट्रक संख्या BR01GF8742 बगही कुम्भापुर के पास लूटे जाने की सूचना मिली थी।वादी की तहरीर पर थाना सैयदराजा में मु0अ0सं0 216/2024 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सलमान इस मुकदमे में वांछित था और उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर समेत विभिन्न थानों में डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र सहित सैयदराजा पुलिस, स्वाट प्रभारी राम जन्म यादव और सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा की टीम शामिल रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles