Chandauli News -मुगलसराय में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार,₹9,800 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और जुए के फड़ से कुल ₹9,800 नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष मुगलसराय अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 22/23 सितंबर 2026 की रात पड़ाव चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग ताश के पत्ते फेंककर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी से ₹700 नकद और मौके पर बिछी बोरी यानी जुए के फड़ से ₹9,100 नकद बरामद हुए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए गए। कुल बरामदगी ₹9,800 नकद की बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद पटेल, आर्यन प्रजापति, सुरेश पटेल, सूरज पटेल, प्रदीप मौर्या, गौरव कुमार कसेरा, विनोद केसरी और सुनील पटेल शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 488/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत मुगलसराय थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles