नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सफाई व्यवस्था पर गरमाया माहौल


साफ-सफाई, जल निकासी और अतिक्रमण समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

डीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे पालिका सभागार में हुई। अध्यक्ष सोनू किन्नर की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के संचालन में हुई बैठक में नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर माहौल गरम रहा। सभासदों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने और संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती पर जोर दिया।
बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साफ-सफाई, जल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, पार्कों के रखरखाव और नगर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई। सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में आइटम परिवर्तन को भी बोर्ड ने मंजूरी देने पर विचार किया।नगर क्षेत्र में समय-समय पर कराए जाने वाले छोटे और महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति को लेकर भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन से आवंटित बजट के कार्योत्तर अनुमोदन को भी मंजूरी दी गई।बैठक में चंदौली प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर भी बोर्ड ने सहमति जताई। वहीं, सोलहवें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से कर्मचारियों के वेतन भुगतान का सभासदों ने विरोध किया। इस मामले में शासन से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। नगर में पाइप लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि अब तक करीब 25 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। पीडब्ल्यूडी की अनुमति नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित होने की बात सामने आई। बोर्ड ने अनुमति के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से पत्राचार करने को मंजूरी दी।
बैठक में पालिका के पानी टैंकर को नगर क्षेत्र से बाहर भेजे जाने के बाद समय पर वापस नहीं आने का मुद्दा भी उठा। इस पर पालिका हित में अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा नगर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान सभासद राजेश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, पारस यादव, महेंद्र पटेल, राकेश कनौजिया, आरती यादव, पिंकी शर्मा, खुर्शिदा बेगम, भीम मोदी सहित अन्य सभासद और पालिका अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles