चंदौली पहुंचीं भाजपा जिला प्रभारी मीना चौबे,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत..

चंदौली। भाजपा की नवनियुक्त जिला प्रभारी मीना चौबे के प्रथम चंदौली आगमन पर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर की तैयारियों में जुट चुके हैं। बूथ संगठन को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की बात कही।मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles