
चंदौली। संत शिरोमणि बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित विशाल मेले में यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था संभालने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।10 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने यातायात संचालन और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और कुशल प्रबंधन के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।सम्मान पाने वालों में निरीक्षक यातायात सुरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अंचित प्रसाद, उपनिरीक्षक कन्हैया राय, मुख्य आरक्षी यातायात आनंद कुमार और आरक्षी यातायात मोहित गुप्ता शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में इन कर्मचारियों की सजगता, तत्परता और धैर्यपूर्ण कार्यशैली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
