चंदौली में सांसद साधना सिंह ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज मिनी किट..

चंदौली में सांसद साधना सिंह ने 60 किसानों को बांटे निःशुल्क बीज मिनीकिटचंदौली। किसान कल्याण केंद्र सदर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने ई-लॉटरी से चयनित 60 किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए। इनमें चना के 40, सरसों के 15 और तोरिया के 5 पैकेट शामिल रहे।सांसद ने किसानों से सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने और रबी फसलों के बीज की शेष बुकिंग जल्द कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं, चना, सरसों और मसूर के बीजों की बुकिंग जारी है। सामान्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले के राजकीय बीज गोदामों पर विभिन्न फसलों के मिनीकिट उपलब्ध करा दिए गए हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के जरिए किसानों का चयन किया गया।इस दौरान डॉ. पूजा त्रिपाठी ने दलहनी और तिलहनी फसलों में संतुलित उर्वरक, एनपीएस और सल्फर के प्रयोग की सलाह दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और करीब 100 किसान मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles