चंदौली -कैली कुरहना में मल्लाह समाज की महिलाओं से संवाद,महंगाई और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा- रीता चिरई

चंदौली। कैली कुरहना गांव में सोमवार को मल्लाह समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं से संवाद कर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता चिरई ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।रीता चिरई ने आरोप लगाया कि गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित करने वाले स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर जगह-जगह शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में लैपटॉप, 108 नंबर एंबुलेंस समेत शिक्षा, चिकित्सा और सिंचाई जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई थी।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खातों में 40 हजार रुपये दिए जाएंगे तथा पानी, बिजली, सिंचाई, दवाई और पढ़ाई जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।उन्होंने महिलाओं से बाबा साहब के संविधान की रक्षा और अपने मताधिकार को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही 7 अक्टूबर को डीएम कार्यालय चंदौली पहुंचकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी उठाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles