लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के न्याय रथ को किया रवाना



चंदौली। 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दीवानी न्यायालय परिसर चन्दौली से प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली अशोक कुमार के मार्गदर्शन एवं सचिव निकिता गौड़ के निर्देशन में प्रचार-प्रसार वाहन (न्याय रथ) को हरी झण्डी दिखाकर नगर व समस्त तहसील भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
प्रचार-प्रसार वाहन (न्याय रथ) का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन/वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाया जाना है। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश के साथ समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, वाहन चालान, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बिमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *