चंदौली -सकलडीहा में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,कोर्ट में किया गया पेश…

चंदौली। थाना सकलडीहा पुलिस ने जानलेवा हमला (हत्या के प्रयास) के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 29 अगस्त 2026 को छित्तमपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मृत्युंजय यादव समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था।मामले में 30 अगस्त को थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित टीम ने 6 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित मृत्युंजय यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी छित्तमपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को छित्तमपुर पाही से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सकलडीहा थाने में वर्ष 2020, 2024 और 2026 के कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles