NH-24 पर पटरी की मांग को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का धरना,बड़े आंदोलन की चेतावनी,कथित फर्जी अधिकारी के ज्ञापन लेने पहुंचने पर गरमाई चर्चा…

चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजेहरा गांव में NH-24 के किनारे सुरक्षित पटरी निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। धरने की सूचना मिलते ही कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक को समझाने का प्रयास किया।

धरने के दौरान उस समय चर्चा तेज हो गई, जब एक कथित फर्जी अधिकारी पूर्व विधायक से ज्ञापन लेने पहुंचा। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलट गया और खुद को अपने मित्र के साथ वहां आने की बात कहने लगा। इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चाएं होती रहीं।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने NH-24 पर पटरी निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल, पटरी निर्माण की मांग पर प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles