चंदौली।जनपद में बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल क्षति का सामना करने वाले किसानों को राहत देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने की। शासन की ओर से जिले के कुल 10,701 प्रभावित किसानों को 4 करोड़ 31 लाख 56 हजार 909 रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई। यह सहायता कुल 1,863.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई फसल क्षति के एवज में दी गई।जिले की चंदौली, चकिया, सकलडीहा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसीलों के 2,389 किसानों को 499.388 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति के लिए 1 करोड़ 8 लाख 28 हजार 796 रुपये दिए गए। वहीं, अत्यधिक बारिश से प्रभावित चंदौली, सकलडीहा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसीलों के 8,312 किसानों को 1,364.442 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुए नुकसान के एवज में 3 करोड़ 23 लाख 28 हजार 113 रुपये की सहायता दी गई।वहीं, वर्ष 2026-27 के दौरान जिले के 60 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए। प्रशासन की ओर से 2,225 प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई गई। इस दौरान 800 भोजन पैकेट और 400 राशन किट का भी वितरण किया गया।
चंदौली में 10,701 किसानों को मिला 4.31 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान,विधायक सुशील सिंह की अध्यक्षता में वितरित हुई सहायता राशि,बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली राहत…
