चंदौली जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का हृदयाघात से निधन,डीएम समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…

चंदौली। जिले के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का मंगलवार भोर में कार्डियक अटैक (हृदयाघात) से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से जिले के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले करीब एक वर्ष से चंदौली में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।जानकारी के अनुसार, मनीष विक्रम पूर्व में मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गए थे, लेकिन मंगलवार भोर में अचानक हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया।उनके निधन पर जिलाधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मनीष विक्रम के असामयिक निधन से जिले के प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles