चंदौली-सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बसारिपुर में गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे बसारिपुर अमृतसरोवर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 नवंबर 2026 को श्री गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समिति के सदस्यों और भक्तगणों में उत्साह देखा गया।बैठक की अध्यक्षता सिद्धनाथ काशी दास बाबा ने की, जबकि संचालन समिति के महासचिव मिठाई लाल यादव ने किया। बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने तथा आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. संजय यादव, गंगा प्रसाद यादव, दुर्गेश नारायण यादव, रामायण सिंह यादव, रामावतार प्रसाद, चंद्रदेव यादव, श्रीराम यादव, बनारसी दास, अमरदेव यादव और जसवंत मौर्य सहित समिति के सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
