चंदौली-सड़क पर मिले 50 हजार रुपये अधिवक्ता ने थाने में कराए जमा,ईमानदारी की पेश की मिसाल…

चंदौली। जनपद के कन्दवा थाना क्षेत्र में ईमानदारी और मानवता की सराहनीय मिसाल सामने आई है। सड़क किनारे गिरे 50 हजार रुपये मिलने पर एक अधिवक्ता ने पूरी रकम अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंप दी, ताकि धनराशि उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाई जा सके।जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे ग्राम घोसवा निवासी अधिवक्ता विनीत कुमार सिंह (पुत्र स्वर्गीय धीरज सिंह) किसी कार्य से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बरौनी माइनर के पास सड़क किनारे उन्हें 500-500 रुपये के नोटों की एक गड्डी मिली, जिसमें कुल 50 हजार रुपये थे।अधिवक्ता विनीत कुमार सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल थाना कन्दवा पहुंचकर पूरी धनराशि पुलिस के सुपुर्द कर दी। कन्दवा पुलिस ने इस संबंध में जीडी में तस्करा दर्ज कर रुपये थाने के मालखाने में सुरक्षित रखवा दिए हैं।पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के 50 हजार रुपये रास्ते में गिर गए हैं तो वह थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल से मोबाइल नंबर **9454403192** पर संपर्क कर सकता है। संबंधित व्यक्ति को धनराशि से जुड़े प्रमाण और अपनी पहचान प्रस्तुत करनी होगी। उचित सत्यापन के बाद रकम उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दी जाएगी।अधिवक्ता के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles