विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना कल से फिर शुरू,भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी…

चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 28 अक्टूबर से फत्तेपुर कला में फिर शुरू होगा। इससे पहले किसान लगभग 26 दिनों तक धरने पर बैठे थे। शासन-प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद संतोषजनक निर्णय नहीं होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने दोबारा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण होने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा और कई किसान सड़क पर आ जाएंगे। वहीं, किसान मोर्चा के प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि धरना शुरू करने की सूचना तहसीलदार सदर को दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि धरना शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक तरीके से चलेगा। प्रतिदिन एक पीड़ित गांव के किसान धरने पर बैठेंगे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने उनकी मांगों की अनदेखी की तो वे आमरण अनशन और भूख हड़ताल के साथ जिला मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।किसान मोर्चा के घटक संगठन किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्य ने कहा कि किसान अपनी जान दे देंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे।

इस दौरान मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, तहसील अध्यक्ष कन्हैया सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. राजीव मौर्य, किसान वीरेंद्र सिंह, सदानंद, पन्नालाल और विनोद कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles