चंदौली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज,16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना…

चंदौली। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) राजेश कुमार ने की। इसमें जनपद के स्थानीय पत्रकारों, डिजिटल मीडिया संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। बैठक का संचालन जिला प्रभारी जनगणना, लखनऊ मनोज कुमार सिंह कुशवाहा ने किया।बैठक में बताया गया कि जनगणना के द्वितीय चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल **se.census.gov.in** के माध्यम से घर बैठे अपनी स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।बैठक में जनगणना के महत्व और इसकी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशासन ने पत्रकारों, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से व्हाट्सएप समूहों, सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइटों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे 16 से 30 नवंबर के बीच स्व-गणना अवश्य करें। वहीं, 01 दिसंबर से 04 जनवरी के बीच घर पहुंचने वाले प्रगणकों को अपनी स्व-गणना आईडी अथवा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित 40 प्रश्नों की सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles