चंदौली। बसारिकपुर पोखरे पर आगामी 10 नवंबर 2026 को भव्य गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शनिवार, 7 नवंबर को महोत्सव की तैयारियों को लेकर गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता काशीराम रिनाथ दूधाहारी बाबा ने की, जबकि संचालन मिठाई लाल मादल ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं, भक्तों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।इस दौरान राम यादव, गंगा प्रसाद यादव, चंद्रदेव यादव (बनारसी भगत), राम अवतार यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।
