# सैयदराजा में सपा टिकट के लिए हरदेव कुशवाहा ने ठोकी दावेदारी, 33,995 वोटों का दिया गणित**चंदौली।** उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा सीट पर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव सिंह कुशवाहा ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों का गणित रखा है।हरदेव कुशवाहा ने दावा किया कि वह वर्ष 1989 से लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज के कुल 33,995 मतदाताओं का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि बूथवार गणना राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है।पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर निशाना साधते हुए उन्होंने उनके पिछले चुनावी प्रदर्शन और सामाजिक समर्थन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सैयदराजा में PDA की एकजुटता के सामने धनबल और बाहुबल का समीकरण काम नहीं आएगा।हरदेव कुशवाहा ने अखिलेश यादव से टिकट मिलने का भरोसा जताते हुए कहा कि संगठन में जमीन पर काम करने वाले नेताओं और सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के संघर्ष, साहस और ईमानदारी के गुरुमंत्र को अपने राजनीतिक जीवन का आधार बताया। अब सपा नेतृत्व के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
सैयदराजा में सपा टिकट के लिए हरदेव कुशवाहा ने ठोकी दावेदारी, 33,995 वोटों का दिया गणित…
