चंदौली की सभी गौशालाओं में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, गोवंशों को खिलाया गया गुड़-केला और हरा चारा..

चंदौली।** पशुधन मंत्री के आह्वान पर गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर जनपद चंदौली की सभी गौशालाओं में हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों ने गौशालाओं में पहुंचकर विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। साथ ही गोवंशों को गुड़, केला खिलाया गया और उनके गले में माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गौशालाओं में गोवंशों को हरा चारा भी खिलाया गया तथा वहां कार्यरत केयरटेकरों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम को लेकर गौशालाओं की विशेष साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई भी कराई गई थी। आयोजन में ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग एवं विभिन्न एनजीओ ने सहयोग किया।नगर पंचायत, कठौरी में विधायक प्रतिनिधि, मुगलसराय के नेकनामपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तथा ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं कान्हा गौशाला चंदौली में गौप्रेमी परमानंद तिवारी सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गोवंशों के संरक्षण, सेवा और देखभाल का संदेश दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles